(Aries) मेष- इस राशि में शनि ताम्र पाद का रहेगा जिसकी वजह से इन लोगो को स्वास्थय से सम्बंधित समस्या तो रहेगा लेकिन आर्थिक मामला के लिए मई २०१२ के पश्चात् समय  बहुत अनुकूल है विदेश की यात्रा हो सकती है , घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं लेकिन पत्नी से मनमुटावतथा पत्नी को कष्ट  रह सकता है , मकान से सम्बंधित समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन माता के स्वास्थय का ख्याल रखें .कुल मिलकर मिश्रित परिणाम होंगे।मेष राशि वालों के लिए शनि कर्मेश और लाभेश होकर सप्तम भाव से गोचर करेगा।  राशि से गुरु का गोचर उसपर शनि की दृष्टि शुभ नहीं है साथ ही अष्टम स्थान से राहू का गोचर भी कुछ अनसोची परेशानियों का कारन बन सकता है जून २०१२ से वृषभ राशि का गुरु कुछ हद तक सामान्य परिस्थितियां बनाये रखने में सक्षम हो सकता है , जीवनसाथी के लिए लाभदायक समय, सेहत के प्रति सावधान रहें।

 

ऊपाए : मदिरा, गुटका , सिगरेट का सेवन त्याग दें तो कठिनाइयों का सामना करने में देवत्व सहायता मिल सकती है  । पीठ पीछे किसी की बुराई करने से बचें  । अप शब्द का प्रयोग न करें तो  अनसोची रुकावटों में कमी होगी और जो थोड़ी बहुत आयेंगी उनसे निपटने में आत्मविश्वास महसूस करेंगे ।  सास ससुर का सम्मान करें  । श्री हनुमान जी की स्तुति करे , हनुमान चालीसा का पाठ करे । 

 

राजनीतिज्ञ:-शरद पवार,लालकृष्ण आडवानी ,डाक्टर फारूक अब्दुल्ला ,मेनका गाँधी ,अशोक चव्हान ,सचिन पायलट ,
खिलाडी :-गौतम गंभीर , एस बद्रीनाथ ,
सिनेमा :-धर्मेन्द्र एकता कपूर ,सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।